गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 450 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन कर निजीकरण के निर्णय की वापसी तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। संघर्ष समिति पदाधिकारियों पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, सीबी उपाध्याय, प्रभुनाथ प्रसाद, संगम लाल मौर्य, इस्माइल खान, संदीप श्रीवास्तव, ब्रजेश त्रिपाठी, कृष्णमोहन, रोशन कुमार, राम भजन, धनंजय राजभर, जितेन्द्र, अजीत, जुल्फिकार एवं राकेश चौरसिया आदि ने कहा कि पिछले 450 दिनों से बिजली कर्मचारी पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चला रहे हैं, इसके बावजूद पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध मनमाने ढंग से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई है, जिससे कर्मचारियों में ...