कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। रेलवे कर्मियों में निजीकरण, निगमीकरण, रेल संरक्षा व सुरक्षा से संबंधित कार्यों को निजी कंपनियों को देने के खिलाफ शुक्रवार को अपना विरोध जताया। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस) की शाखा विद्युत लोको शेड की ओर से विद्युत लोको शेड में प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए विद्युत लोको शेड के कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से डराने-धमकाए जाने, बेवजह स्थानांतरण किए जाने और चार्जशीट दिए जाने पर भी रोष जताया। भोजनावकाश के समय कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं उठाई। उधर, भारतीय रेल लोको पायलट कैडर ने भी लॉबीवार प्रदर्शन कर विरोध जताया। अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में विरोध जताया। इस दौरान जोनल केंद्रीय कार्यकारी मान सिंह, प्रयागराज मंडल के मंडल संगठन सचिव सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.