प्रयागराज, मार्च 5 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित कार्यालय परिसर में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन छह व सात मार्च को जारी रहेगा। छह केंद्रीय श्रम संघों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वह निजीकरण के निर्णय को निरस्त करें। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों बीरेंद्र सिंह, संदीप प्रजापति, शिवम रंजन, रमेश यादव, रामेंद्र पांडेय, जवाहरलाल विश्वकर्मा, बीके पांडेय, जूनियर इं संगठन के पदाधिकारी अभय यादव, अमित राय, पवन सिंह, इंद्रसेन यादव, जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.