लखनऊ, दिसम्बर 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली कर्मचारी, अभियंता, संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन निजीकरण और विद्युत संसोधन बिल के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन करेंगे। उन्होंने परमाणु ऊर्जा संशोधन बिल पर भी ऐतराज जताया है। यह फैसला नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक में लिया गया। ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि चर्चा बिजली के निजीकरण, प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग और ड्राफ्ट विद्युत (संशोधन) बिल, 2025 पर केंद्रित रही। तय हुआ है कि 18 मार्च को दिल्ली में विशाल रैली होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...