प्रयागराज, मार्च 28 -- विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को प्रयागराज में आयोजित सभा में लखनऊ, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों के बिजलीकर्मी शामिल हुए। मेडिकल चौराहा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान पर आपत्ति जताई। बोले कि ऊर्जा मंत्री विभाग से सचमुच भ्रष्टाचार समाप्त करना चाहते हैं तो बिजली के निजीकरण की पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई प्रक्रिया तत्काल निरस्त करें। अभियान के तहत 29 मार्च को वाराणसी में बिजली महापंचायत आयोजित होगी। संघर्ष समिति ने कहा कि इस बिजली महापंचायत के माध्यम से निजीकरण के विरोध में पारित प्रस्ताव वाराणसी स्थित पीएमओ को सौंपा जाएगा। प्रधानमंत्री व वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी से यह निवेदन किया जाएगा की प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.