लखनऊ, मार्च 8 -- - निजीकरण के विरुद्ध 100वें दिन भी जारी रहा बिजली कर्मचारियों का आंदोलन लखनऊ, विशेष संवाददाता। निजकीरण के विरुद्ध बिजली कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को 100वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन तेज करने का फैसला लिया जाएगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि बिजली कर्मचारी बीते 100 दिनों से आंदोलनरत हैं। बावजूद इसके पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने एक बार भी आंदोलित कर्मचारियों से बात नहीं की। कर्मचारी भोजनावकाश और कार्यालय समय के बाद विरोध सभाएं कर रहे हैं ताकि बिजली आपूर्ति के कामों में कोई व्यवधान न आए। हालांकि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन हठधर्मी रवैया अपनाए हुए हैं। शनिवार को संघर्ष समिति के घटक श्रम संघों, सेवा संगठनों के केंद्रीय पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.