एटा, अप्रैल 17 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार को अरुणा नगर स्थित विद्युत वितरण निगम जोनल कार्यालय पर एटा समेत हाथरस और कासगंज के जेईयों ने कार्य बहिष्कार करते हुए बिजली निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध किया। कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता कर रहे जेई अतुल कुमार बताया कि बीते 09 अप्रैल को लखनऊ में विशाल रैली का आयोजन किया गया था। उस रैली में 25 हजार से ज्यादा बिजली कार्मिकों ने बिजली निजीकरण के खिलाफ आबाज उठाते हुए ऊर्जा प्रबंधन के शक्ति भवन कार्यालय का घेराव किया गया था। इस आंदोलन के बाद भी हठधर्मिता अपना रहे प्रबंधन के खिलाफ अब आरपार की लड़ाई के लिए 29 मई से बिजली कार्मिकों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संगठन जोनल सचिव प्रवेश कुमार ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.