जौनपुर, मार्च 8 -- केराकत, हिंदुस्तान संवाद। केराकत तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तहसील पहुंचे किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों ने बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता और फर्जी बिलिंग के खिलाफ नगर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए राज्यपाल के नाम 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त की जाए। जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिले। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त अधिभार और बकाया वसूली तत्काल रोकी जाए। गरीब और किसानों के लिए बिजली बिल माफ किया जाए, ताकि वे आर्थिक संकट से बच सकें। बिजली बिलिंग में पारदर्शिता लाई जाए और मनमाने व फर्जी बिल खत्म किए जाएं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बचाऊ राम ने सरकार पर निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.