वाराणसी, दिसम्बर 12 -- वाराणसी। विद्युत संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को निजीकरण के विरोध में बिजली कार्यालयों पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, नया टेंडर करके मनमाने ढंग से संविदाकर्मियों की छंटनी पर आक्रोश जताया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल डिस्कॉम में नया टेंडर कर संविदाकर्मियों को नियमों के खिलाफ रोज निकाला जा रहा है। इससे कार्य का वातावरण बिगड़ गया है। वाराणसी में 417, कुशीनगर में 450, बस्ती में 453, गोरखपुर में 326, भदोही में 429, सोनभद्र में 535, प्रयागराज में 526 और कौशांबी में 569 संविदाकर्मियों को हटाया जा चुका है। सभा में एसके सिंह, विजय सिंह, अंकुर पांडेय, विनय सिंह, मनोज यादव, राजेश सिंह, संदीप सिंह, राजेश पटेल, धनपाल सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...