जहानाबाद, नवम्बर 23 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित साइकिल स्टोर में फिर से चेारी का मामला सामने आया है। दुकानदार ने पांच दिनों में दो बार चोरी करने का आरोप लगाया। जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर स्थित श्री राम साइकिल स्टोर से रविवार को फिर से एक बार चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में दुकान संचालक मंटू कुमार ने बताया है कि चार दिन पूर्व भी दुकान में चोरी की घटना हुई थी। जिसकी शिकायत नगर थाने की पुलिस से की गई है। सूचक का आरोप है कि दुकान में चोरी करने वाले संदिग्ध चोर का हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद है। बार-बार दुकान में हो रही चोरी की घटना से व्यवसायी में भय का माहौल कायम होते जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि पूर्व में हुई चोरी की घटना में संदिग्ध चोरों द्वारा बार-बार धमकी...