महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल और नौतनवां कस्टम तथा बहुआर पुलिस चौकी की टीम ने निचलौल क्षेत्र के कनमिसवा बार्डर पर कच्चा केला लदी नौ ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर ट्रॉली को निचलौल कस्टम कार्यालय में सीज किया गया है। निचलौल और नौतनवां कस्टम अधिकारियों को अलग अलग सूचना मिली कि बार्डर पर केला लदी ट्रैक्टर ट्रॉली नेपाल की तरफ भेजी जा रही है। इसपर कस्टम अधीक्षक निचलौल भगवान शाह और नौतनवां के कस्टम निरीक्षक विवेक सिंह ने अलग अलग टीम बनाकर मौके पर पहुंच गए। टीम में इनके साथ हवलदार ओमप्रकाश, सुधाकर, हरेंद्र सिंह, बहुआर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र प्रताप सिंह, कपिल प्रजापति शामिल रहे। इस दौरान नेपाल की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर देखा गया तो उसमें कच्चा केला लदा हुआ था। इन केला लदी नौ ट्रैक्टर ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.