गाजीपुर, सितम्बर 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर भले ही स्थिर हो गया हो, लेकिन बाढ़ का खतरा अब भी पूरी तरह टला नहीं है। गुरुवार शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 63.780 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बीते दिनों तेजी से बढ़े जलस्तर के कारण जिले के कई गांवों और खेतों में पानी भर गया, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पिछले दो दिनों में जलस्तर बढ़ने की रफ्तार थमी है और अब यह स्थिर बना हुआ है, लेकिन गंगा की धारा में तीव्रता बरकरार है। तटीय और निचले इलाकों में पानी का फैलाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। सैदपुर, करंडा, देवकली, भावरकोल, रेवतीपुर, सेवराई और जमानियां तहसील के कई गांवों में खेतों और रास्तों पर पानी भर चुका है। श्मशान घाट और कई मंदिरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.