रुद्रपुर, दिसम्बर 1 -- नानकमत्ता। लखीमपुर खीरी यूपी की तहसील निघासन में दो सिख युवकों के साथ स्थानीय लोगों के मारपीट की घटना पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी नानकमत्ता साहिब ने निंदा की है। घटना का संज्ञान लेते हुए सोमवार को आयोजित आकस्मिक बैठक में कहा कि घटना से सिख समाज में व्यापक रोष है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह की अध्यक्षता व महासचिव अमरजीत सिंह के संचालन में हुई बैठक में पीड़ितों से मिलने के लिए कमेटी भेजने का निर्णय लिया गया। महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्य व धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन गुरबाज सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल पीड़ित युवकों से मिलेगा। जिसमें गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी हर सम्भव मदद करेगी। बैठक में सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर सुखवंत सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह पन्नू, अमरजीत सिंह...