शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- एनपीएल-टेन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में निगोही रायल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निगोही सुपरकिंग्स को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। रविवार दोपहर खेले गए इस मैच में सुपरकिंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम 18.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। सुपरकिंग्स की ओर से राहुल ने 28 रन और सर्वेश ने 21 रन बनाए। रायल्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विशाल और रजनीश ने तीन-तीन विकेट झटके, जिससे सुपरकिंग्स बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी निगोही रायल्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सैफ खान ने 39 रन और शोभित ने 26 रन बनाकर मजबूत आधार तैयार किया। शानदार ऑलराउंड प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.