शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र अंकित सिंह की वंदे भारत ट्रेन से घायल होने के बाद मौत हो जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों ने सोमवार सुबह निगोही में हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब 2 घंटे से सड़क जाम है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर इलाज न करने और पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर रहे हैं। सोमवार सुबह परिजन अंकित का शव घर से निकालकर गांव की मुख्य सड़क पर ले आए। उन्होंने सड़क पर बल्लियां लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया और चारपाई पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। शव से लिपटकर रोते-बिलखते परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.