पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें समस्याओं को सुना गया। किसान दिवस में कृषकों और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वर्तमान में एग्री स्टैक योजनान्तर्गत चल रही फार्मर रजिस्ट्री के लाभ के बारे में कृषकों को बताया गया और कृषकों से अपेक्षा की गई कि अधिक से अधिक किसान जन सुविधा केन्द्रों के माध्यम से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री करा लें। ताकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त उनके खातों में पहुंच सके। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि गुरदीप सिंह ने अवगत कराया कि माला जंगल से होकर निगोही ब्रान्च नहर गुजर रही है। उसमें बहुत अधिक मात्रा में सिल्ट भरी हुई है, जिसकी शीघ्र सफाई करायी जाये। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी बलराम सिंह कहलो न...