शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू का निगोही में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीसलपुर विधानसभा से कई बार बसपा विधायक रहे फूलबाबू 16 जनवरी को कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ सपा में शामिल हुए थे। पीलीभीत जाते समय वह निगोही में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के आवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। रोशनलाल वर्मा ने कहा कि उनके आने से पीलीभीत, शाहजहांपुर और तराई क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान चेयरमैन मनोज कुमार वर्मा, सपा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सचिन वर्मा, संजू मिश्रा, पप्पू खां और मोवीन इदरीशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...