शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- निगोही। शनिवार को चन्युरा के वगहा बाबा मंदिर स्थल पर हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ब्रह्मकुमारी आश्रम की कुंवारी ज्योति ने बताया कि वंदे मातरम गीत ऊर्जा प्रदान करता है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सबसे पहले हम बदले,फिर जग बदलेगा।उन्हौने हिन्दू समाज को एक रहने की सलाह देते हुए कहा कि देश रक्षा के लिए एकता जरूरी है। हरपाल सिंह ने कहा कि जाति सेेे उठकर हिन्दू हित की बात करनी चाहिए। हिंदू रहेगा तो देश रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर भारत माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष उदयवीर,संत मंगली दास महाराज,राजा भईया, सर्वेश त्रिपाठी,विनय सिंह,अमित सिंह,राजकुमार सिंह,शिवहरी छत्रपाल,धर्मवीर,गौरव कुमार,अमित कुमार...