लखनऊ, फरवरी 8 -- निगोहा, संवाददाता। निगोहां के उदयपुर गांव के पास रविवार दोपहर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक कार से जा टकराई। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। उधर से अपने काफिले के साथ निकल रहे पूर्व जल शक्ति मंत्री हादसा देखकर रुक गए और अपने स्कॉर्ट वाहन से घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। इसके बार पूर्व जल शक्ति मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से उनके हालचाल पूछे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार दोपहर निगोहा के उदयपुर गांव के पास तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वैगनआर कार से जा भिड़ी। हादसे से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रॉली सड़क पर पलट गई और ईंट सड़क पर फैल गई। जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी होने लगी। इस बीच पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह अपने काफिले के साथ वहां से निकल रहे थे। हादसे को देखकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.