लखनऊ, मार्च 17 -- निगोहां। हरिवंशखेडा नर्सरी के पास रविवार देर रात लखनऊ-रायबरेली हाइवे पार कर रहे एक हिरण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हिरण की मौत हो गई। वन कर्मियों ने निगोहां पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों को सूचना कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन डिप्टी रेंजर अभिषेक चौधरी ने बताया कि जबरौली और गौरा के जंगल मे हिरण की प्रजाति देखी गई है यह वहीं से भटककर आ गया है और हरिवंश खेडा नर्सरी के पास सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट के साथ अंदर अंतड़ियां फट गई थी। वहीं पीएम के बाद दफनाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.