लखनऊ, जनवरी 9 -- निगोहां में प्रॉपर्टी डीलर अब छोटी नहरों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इससे सिंचाई व्यवस्था चौपट हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार निगोहां माइनर में बिना किसी विभागीय अनुमति के अवैध पुलिया बनाकर नहर की वास्तविक जलधारा को बाधित कर दिया गया है। इसके कारण नहर आए दिन कट रही है और सिंचाई का पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन को प्लॉटिंग के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य से यह अवैध पुलिया डाली गई है, जबकि इसकी सीधी मार दर्जनों गांवों के किसानों पर पड़ रही है। पानी की कमी के चलते फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं, वहीं नहर टूटने से कई खेतों में जलभराव की स्थिति भी बन रही है। किसानों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावन...