लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पैक्स द्वारा धान, गेहूं व चावल खरीद में घपला किए जाने के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। सदर प्रखंड के महिसोना पैक्स के द्वारा फर्जी तरीके से बाजार की धान, गेहूं एवं चावल खरीद 22,57,200 रुपए के गबन करने की शिकायत पर निगरानी थाना पटना में केस दर्ज हुआ था। दर्ज केस में तत्कालीन जिला सहकारिता पदाधिकारी, सदर प्रखंड के दो सहकारिता पदाधिकारी, महिसोना पैक्स के तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष एवं सहायक पैक्स प्रबंधक को गबन मामले में आरोपी बनाया गया है। उक्त सभी के विरूद्ध गिरफ्तारी की तलवार लटक गई। सदर प्रखंड के महिसोना पैक्स के द्वारा धान, गेहूं एवं चावल खरीददारी में फर्जीवाड़ा करने को लेकर महिसोना के ग्रामीण मदन गोपाल शरण ने लोकायुक्त कार्यालय में वर्ष 2012 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सदस्य लोकायुक्त ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.