पीलीभीत, मई 24 -- पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांवों में दो लोगों को मार देने वाला बाघ अब वन विभाग की निगरानी टीम को ही गच्चा देने लगा है। दूसरे तीसरे दिन बाघ जहां शिकार तक नहीं पहुंचा तो वहीं टीम को भी दर्शन नहीं दिए। सुबह के समय कुछ पदचिंह जंगल की ओर जाते हुए जरुर दिखाई दिए हैं। ऐसे में पीटीआर की ट्रैंकुलाइज टीम अपने संसाधनों के साथ लगातार मौके पर ही मुस्तैद है। वहीं खुटार रेंजर मौके से नदारद दिख रहे हैं। बाघ का रेस्क्यू न होने से ग्रामीण भी किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। सेहररामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां और चतीपुर के पास हरीपुर में बाघ ने चार दिनों के भीतर दो किसानों को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें सामाजिक वानिकी प्रभागी की खुटार रेंज की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया था। घटना के दो दिन बाद जब रेंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.