भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता रिश्वत लेने के दो मामले में अभियुक्तों को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं करने और उनके विरुद्ध निर्गत वारंट का तामिला नहीं कराने पर निगरानी की विशेष अदालत सह एडीजे पांच ने लखीसराय और कटिहार नगर थानेदारों के वेतन पर रोक लगाने के लिए संबंधित जिलों के एसपी को लिखा है। वारंट का तामिला कराने को लेकर कोर्ट से कई बार लिखा गया पर तामिला रिपोर्ट कोर्ट में समर्पित नहीं किया गया गया। कोर्ट के आदेश की अवहेलना को देखते हुए दोनों थानेदार को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट से अभियुक्तों के विरुद्ध समन के बाद जमानती और गैरजमानती वारंट जारी किया गया था पर पुलिस ने उसका तामिला करा रिपोर्ट नहीं सौंपी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.