बरेली, मार्च 3 -- सीएम ग्रिड (मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) योजना के पहले फेज के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी शुरू हो गई है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम डेलापीर में बनाया गया है। यहां से सीधे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। लखनऊ बैठी टीम भी पल पल निर्माण कार्य को परख रही है। ताकि कोई गुणवत्ता में कमी न रहे। इसको लेकर इंजीनियरों को निर्देश दिए गए है। सीएम ग्रिड के तहत पहले फेज में मॉडल टाउन क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें कुष्ठा आश्रम रोड, एकता नगर, डीडीपुरम् और अन्य जगहों पर सड़क, सीवर लाइन, पाइप लाइन और भूमिगत बिजली का केबल डाला जाना है। कई टुकड़ों में 34 सौ मीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें उपयोग होने वाली सामग्री के गुणवत्ता पर खास जोर दिया जाएगा क्योंकि एक बार सड़क का निर्माण होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.