रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से प्रकृति पर्व सरहुल पर सभी 298 सरना स्थल एवं अखड़ा की सफाई की जाएगी। इसके लिए तीन शिफ्ट में सफाईकर्मी काम करेंगे। इस क्रम में सरना स्थल व अखड़ा तक के पहुंच पथ व नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, स्टोन डस्ट बिछाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बहाल की जाएगी। निगम सभागार में शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल एवं महारामनवमी को लेकर प्रशासक संदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरहुल व रामनवमी शोभायात्रा मार्ग पर पेयजल की सुविधा के लिए टैंकर व चलंत टॉयलेट की सुविधा बहाल की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख मार्ग पर पानी का छिड़काव भी होगा। उन्होंने अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने, भीड़भाड़ वाले इलाके में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर विशेष प्रकाश की व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.