वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नगर निगम सदन के नए भवन की आधारशिला रखेंगे। उनका काशी दौरा अगले माह संभावित है। सिगरा स्थित निगम मुख्यालय परिसर स्थित भवन के एक हिस्से को ध्वस्त करके सदन के लिए चार मंजिले भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 97 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भवन की आकृति काशी विश्वनाथ मंदिर जैसी होगी। भवन के मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर त्रिपुण्ड बना और त्रिनेत्र की आकृति बनेगी। काशी और गंगा की थीम पर आधारित नया भवन का क्षेत्रफल 21858.01 वर्गमीटर होगा। भविष्य में इसे सात मंजिला करने का भी विकल्प होगा। नए भवन की कार्यदायी संस्था सीऐंडडीएस है और 15 माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। भवन में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें पुलिस चौकी, बैंक, पोस्ट ऑफिस, कैंटीन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण कक्ष...