फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। बल्लभगढ़ सेक्टर दो स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निर्वाचन कार्यालय एवं माय भारत फरीदाबाद, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। नगर निगम संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदोरिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और शपथ भी दिलवाई। करण सिंह भदोरिया ने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और नए मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के सक्रिय और निर्भीक मतदान पर निर्भर करती है। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है, जिसके माध्यम से देश के भविष्य क...