फरीदाबाद, फरवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी की गई है। योजना के तहत अब सड़कों और बाजारों की सफाई झाड़ू के भरोसे नहीं, बल्कि अत्याधुनिक कूड़ा सक्शन मशीनों से की जाएगी, जिससे सफाई कार्य तेज होगा, गंदगी पर बेहतर नियंत्रण हो सकेगा और मैनुअल सफाई पर निर्भरता भी काफी हद तक कम हो जाएगी। स्मार्ट सिटी में कूड़ा सफाई के लिए अभी नगर निगम के पास संसाधन सीमित है। सड़कों की करीब छह मशीनों से सफाई की जाती है, जो 28 लाख की आबादी के लिहाज से बेहद कम है। इसके अलावा 3400 सफाई कर्मी है, अभी सड़कों और गलियों में सफाई का काफी झाडू से किया जाता है, जिससे धूल उड़ती है। इससे प्रदूषण स्तर में भी बढ़ोतरी होती है, जिसे देखते हुए निगम ने सड़कों की सफाई के लिए नई मशीने खरीदने की योजना तैयार की है। हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.