बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बेतिया नगर निगम निगम कार्यालयमें स्थित 'डे-एनयूएलएम' (दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) की शाखा अब जल्द ही बंद हो जाएगी । इससे जुड़ी परामर्शी संस्थाका कार्यकाल अगले 16 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया कि अब कंसल्टेंसी की जरूरत नहीं है।योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह गठन, पीएम स्वनिधि योजना व अन्य कार्यों के संचालन को लेकर कर्मी कार्य कर रहे थे। जिससे आने वाले दिनों में इस शाखा में तैनात सभी कर्मी बेकार हो जाएंगे। इनके लिए परिवार चलाना मुश्किल होगा। इसको लेकर उनकी नींद उड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...