मधुबनी, अप्रैल 4 -- मधुबनी। वर्ष 2020 में मधुबनी नगर निगम का विस्तार किया गया था। पलिवार को भी नगर निगम में शामिल किया गया। इस इलाके की पहचान नगर निगम वार्ड 18 के रूप में होने लगी। निगम में शामिल होने के बाद यहां के लोग विकास कार्यों को लेकर नये- नये सपने देखने लगे थे। दिन-महीने बीतते गए, लेकिन उनके विकास के सपने अबतक धरातल पर उतर नहीं सके हैं। पलिवार आने जाने वाली सड़कें जगह-जगह गड्ढ़ों में तब्दील हो गयी है। वार्ड- 18 के पलिवार से पश्चिम मधुबनी बाजार जाने वाली सड़क हो या फिर उत्तर रांटी बाबू साहब ड्योढ़ी जाने वाली सड़क, सभी की हालात एक समान है। दक्षिण की तरफ तेतराहा जानेवाली सड़क की स्थिति भी बदतर है। लोगों की शिकायत है कि यह इलाका झंझारपुर लोकसभा और राजनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर होने के कारण किसी का ध्यान इस पर नहीं है। आज भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.