गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम में इन दिनों अधिकारियों और कर्मचारियों पर निगम आयुक्त का डंडा चल रहा है। एक बड़े फैसले में, निगम आयुक्त ने 53 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिन्हें छह माह के अनुबंध पर भर्ती किया गया था। इन कर्मचारियों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही यह आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, निगम में आउटसोर्सिंग पर लगे 40 से अधिक ऐसे कर्मचारियों की भी छंटनी की जाएगी, जो कथित तौर पर बिना किसी ठोस कार्य के निगम में वेतन ले रहे हैं। यह कार्रवाई निगम में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। बता दें कि नगर निगम ने कुछ समय पहले अपनी सफाई शाखा में कार्यबल की कमी को पूरा करने के लिए 53 सेवानिवृत्त सफाई और सीवर कर्मचारियों को छह माह के अनुबंध पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.