मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कार्यालय स्थित 'डे-एनयूएलएम' (दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) की शाखा बंद होगी। इससे जुड़ी परामर्शी संस्था (कंसल्टेंसी) का कार्यकाल अगले 16 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया है कि अब कंसल्टेंसी की जरूरत नहीं है। इससे पूर्व 'डे-एनयूएलएम' योजना 30 सितंबर 2024 को समाप्त हो चुकी है। योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, स्वयं सहायता समूह गठन, पीएम स्वनिधि योजना व अन्य कार्यों के संचालन को लेकर कंसल्टेंसी की पांच सदस्यीय टीम शाखा में काम कर रही थी। इनमें तीन सिटी मिशन मैनेजर व दो सामुदायिक संगठक शामिल है। बदले हालात में आने वाले दिनों में सभी बेकार हो जाएंगे। परिवार चलाना मुश्किल होगा। इसको लेकर उनकी नीं...