फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- नगर निगम में गुरुवार को ठेकेदारों द्वारा टेंडर प्रक्रिया का बहिष्कार करने से हड़कंप मच गया। निर्माण विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते सभी ठेकेदारों ने टेंडर डालने से मना कर दिया। कुल 82 टेंडरों में से 79 टैण्डरों में ठेकेदारों ने बेरुखी दिखाकर कोई टेंडर नहीं डाला और ये शून्य निकले। इस संबंध में ठेकेदारों का कहना था कि कार्य करने के बाद भुगतान के समय अधिकारियों द्वारा तरह-तरह की बहानेबाजी कर चक्कर काटने के लिए मजबूर किया जाता है। इसी को देखते हुए टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है। पिछले दिनों शहर के विकास कार्यों के लिए राज्य वित्त आयोग के तहत शहर में 82 स्थानों पर कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। बुधवार को जब निविदाएं खोली गई तो अधिकारी असमंजस की स्थिति में पड़ गए। 79 टेंडरों का ठेकेदारों ने पूरी...