मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जूनियर कर्मी की पगार ज्यादा और सीनियर की कम। नगर निगम कर्मियों के सातवें वेतनमान के निर्धारण में यह खेल हुआ है। इसकी शिकायत नगर विकास एवं आवास विभाग तक पहुंचने के बाद मामला गरमा गया है। भुगतान पर रोक लग सकती है। मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त विक्रम विरकर भी कटघरे में हैं। इस संबंध में मंगलवार को मेयर निर्मला साहू ने उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि निगम के कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन निर्धारण में गड़बड़ी की शिकायत पर भी पूर्व नगर आयुक्त ने संबंधित शाखा प्रभारी व कर्मियों की मिलीभीगत से दबा दिया गया। आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया जाना वित्तीय अनियमितता का परिचाय...