गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में एक और नई लिफ्ट लगाई जाएगी। निगम ने इसका टेंडर जारी कर दिया है। पुरानी लिफ्ट नंबर दो को बदलने के लिए करीब 27.25 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम ने लोगों की सुविधा के लिए दो नई लिफ्ट कुछ दिनों में लगाई है। तीसरी लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। टेंडर की शर्तों में पुरानी लिफ्ट हटाकर नई लगाने और दो साल का रखरखाव शामिल किया है। यह लिफ्ट पांच लैंडिंग के साथ लगेगी। इसकी ट्रेवल हाइट 18,800 मिमी रहेगी। निगम अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट संख्या दो काफी पुरानी हो गई है। लिफ्ट को बदलना जरूरी है। नई लिफ्ट लगने से लोगों को राहत मिलेगी। कर्मचारियों के अलावा वरिष्ठ लोग लिफ्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...