गाज़ियाबाद, मई 30 -- गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के कई सुपरवाइजर ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर नंदग्राम में सफाई नायक का हाथ तोड़ने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही हमलावरों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि कुछ दिन पहले नंदग्राम में सफाई नायक दीपक भारती की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया था। वह अतिक्रमण और गंदगी हटाने के लिए अभियान चला रहे थे। यह अभियान हनुमान मंदिर से अटल चौक होते हुए वाल्मिकी पार्क तक चलाया गया था। इसमें प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना लगाया जा रहा था। आशीष यादव पर गंदगी का पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। उसी दौरान कुछ लोग ने दीपक भारती पर हमला कर घायल कर दिया था। इस संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.