पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम में एक तरफ जहां शहर के ब्यूटीफिकेशन के लिए काम करना शुरू कर दिया है। वहीं शहर में 20 यात्री शेड बनाने का बड़ा प्लान बनाया है। यह यात्री शेड पूरी तरह से स्टील का बना होगा जो काफी चमकदार और आकर्षक होगा। शहर के अधिकांश चौक चौराहा पर जन सुविधा के लिए यह यात्री शेड बनाया जा रहा है। यात्री शेड के साथ-साथ जन सुविधा के सभी संसाधन भी उपलब्ध होंगे। शहर में 12 जगह यात्री शेड बनाने का काम चल रहा है। अभी सिर्फ संरचना तैयार की गई है और सजावट का काम बाकी है। शेष जगह पर लगने वाले यात्री शेड का जगह चिन्हित किया जा रहा है। सभी जगह बैठने की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है और इसके साथ-साथ शेड के चारों ओर टाइल्स और मार्बल लगाए जाने की योजना है। गर्मी के दिनों यहां पानी पीने की अच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.