मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक के पहले शुक्रवार को नगर निगम परिसर अखाड़ा बन गया। पहले समर्थकों के साथ पहुंचीं वार्ड 15 की पार्षद गनिता देवी ने गेट पर गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की और मेयर व नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गईं। थोड़ी देर बाद वार्ड 29 के पार्षद सनत कुमार ने जलकार्य शाखा से लेकर धरना स्थल तक हंगामा करते हुए अन्य कर्मियों के अलावा उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय को अपशब्द कहे और धक्का-मुक्की की। घटना के खिलाफ गुस्साए निगमकर्मियों ने दो घंटे तक कामकाज ठप रखा। नारेबाजी करते हुए आरोपी वार्ड पार्षद को निगम बोर्ड से हटाने की मांग करने लगे। शाम में नगर आयुक्त के समझाने पर कर्मचारी शांत हुए। घटना को लेकर निगम के प्रधान सहायक नूर आलम ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.