बगहा, जून 21 -- बेतिया,। नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी के आदेश पर नगर में अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सड़कों के किनारे, चौक चौराहा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में नगर निगम से बिना अनुमति के जो भी बैनर, पोस्टर, होडिंग लगाया गया है, उसे हटाने का काम शुरू कर दिया। नगर आयुक्त ने वार्ड जमादारों को अपने अपने वार्ड में अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर को उसके ढांचा सहित हटाने का आदेश दिया है। साथ ही वार्ड जमादारों को प्रतिदिन की कार्रवाई की जानकारी निगम को उपलब्ध कराने को कहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध तरीके से नगर निगम के बिना अनुमति के होडिंग, बैनर, पोस्टर लगा दिया गया है। इससे शहर की सुंदरता तो प्रभावित हो ही रही है, राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.