चम्पावत, फरवरी 5 -- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध मे रोडवेज कर्मचारियों ने सीएम को ज्ञापन भेज 12 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। टनकपुर डिपो कार्यालय में बुधवार को रोडवेज कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने नियमित रूप से ड्यूटी न मिलने, बसों की समस्या, स्पेयर पार्ट्स की कमी आदि को लेकर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधन कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। सहायक महाप्रबंधक कार्यालय ने यूनियन सदस्य हरीश जोशी, नीरज सिंह, रवि शर्मा का स्थानांतरण और नियमित कर्मचारी विनोद पाठक का निलंबन किया है। निर्णय लिया कि सात फरवरी को शिष्टमंडल सीएम धामी से मुलाकात करेगा। उन्होंने चालक विनोद पाठक का निलंबन तल्काल वापस लेने की मांग की। बैठक में प्रवीण जोशी, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष...