मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार की दोपहर निगमकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। निगम कार्यालय परिसर में 500 से अधिक कर्मियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शाम करीब चार बजे उप नगर आयुक्त के बुलावे पर नगर निगम कामगार व कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। हालांकि बात नहीं बनी। उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय ने सातवां वेतनमान और पारिवारिक पेंशन के संबंध में सरकार से दिशा-निर्देश मांगे जाने की बात कही। साथ ही मांगों के संबंध में नगर आयुक्त को अवगत कराने की बात कही। फिर भी कर्मचारियों की नाराजगी कम नहीं हुई। मोर्चा के महामंत्री सतेंद्र सिंह ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगे नहीं मानी गईं तो 28 अप्रैल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.