रांची, सितम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने गुरुवार को स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और रेबीज जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान के तहत कुल 42 कुत्तों की नसबंदी की। गुरुवार को इस अभियान के तहत शहर के वार्ड 18 व 32 में क्रमश: 25 और 17 कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम ले जाया गया, जहां नसबंदी और टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 9 कुत्तों को शेल्टर होम भेजा गया। नगर निगम ने बताया कि अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। निगम ने शहरवासियों से स्ट्रीट डॉग्स की जानकारी या शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर देने को भी कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.