भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया। मनाली चौक से लेकर तिलकामांझी, कचहरी चौक, स्टेशन चौक और खलीफाबाग जैसे व्यस्त इलाकों में की गई कार्रवाई से अवैध पार्किंग करने वालों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और फुटपाथ का व्यावसायिक उपयोग करने वाले संस्थानों पर नकेल कसी। अभियान के दौरान कुल 23 वाहनों को अवैध पार्किंग के तहत चिह्नित किया गया। इनमें से चार वाहनों को जब्त कर लाजपत पार्क लाया गया। नगर निगम ने कुल 22 वाहनों से 45 हजार 200 रुपये बतौर जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान एमएलसी डॉ. एनके यादव के क्लीनिक के सामने से भी एक गाड़ी जब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.