सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- नगर निगम शहर में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुधारने में लगा है। हर रोज सवा सौ से अधिक लाइट सम्बंधी शिकायतों का निपटारा तेजी से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार खराब हुई लाईटों के स्थान पर नयी लाइटें भी लगायी जा रही हैं और फोकस भी बदले जा रहे हैं। सुधार के लिए आईटीआई से प्रशिक्षुओं को हायर किया गया है। प्रत्येक मिस्त्री के साथ एक-दो प्रशिक्षुओं को लगाया गया है। अधिशासी अभियंता एवं पथ प्रकाश प्रभारी वीबी सिंह ने उक्त जातनकारी देते हुए बताया कि करीब दो माह पूर्व ईईएसएल कंपनी से अनुबंध समाप्त होने के बाद 61 हजार से अधिक लाईटों का रखरखाव नगरायुक्त शिपू गिरि के दिशा निर्देशन में नगर निगम द्वारा अपने संसाधनों से स्वयं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईईएसएल कंपनी द्वारा स्ट्रीट लाईट का रखरखाव ठीक से न करने, खराब प्रकाश बिंदुओ...