गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की सड़कों को जाम मुक्त बनाने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने अपना अतिक्रमण मुक्त अभियान और तेज कर दिया है। सोमवार को निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त इलाकों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया। निगम की टीम ने मुख्य चौराहे के आसपास अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों को हटाया गया। सेक्टर-17 और सुखराली में फुटपाथों पर रखे गए खोखे, टपरीनुमा शेड और दुकानदारों द्वारा बाहर निकाले गए सामान को हटवाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य इन व्यस्त सड़कों पर यातायात के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित करना और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ खाली कराना है। दोबारा कब्जा किया तो होगा भारी जुर्माना अभियान क...