नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग द्वारा बजट पर दी गई प्रतिक्रिया की निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नगर निगम ने वर्तमान वित्त वर्ष में फैक्टरी लाइसेंस खत्म कर व सभी व्यापारिक लाइसेंस रद्द करके मध्यम व्यापारियों को लाभ दिया है। वहीं, सुनियो संपत्ति कर स्कीम लाकर हर वर्ग के लोगों को बकाया संपत्ति कर पर छूट दी है। जहां तक वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट की बात है तो इस बजट में पहली बार ग्रुप ऑफ डिपार्टमेंट बनाकर प्रदूषण से लड़ने का विजन रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...