गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी को अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल से मुक्त करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने गुरुवार रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के निर्देशों पर द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर-66 में एक साथ चले दो दिवसीय अभियान के दौरान कुल 22 अवैध यूनिपोलों को कटर की मदद से काटकर हटाया गया। रात के समय कार्रवाई करने का मुख्य उद्देश्य यातायात को बाधित किए बिना भारी मशीनों के जरिए इन ढांचों को सुरक्षित रूप से हटाना था। बता दें कि शहर में अवैध विज्ञापनों का यह खेल नया नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये 22 यूनिपोल पिछले एक साल से बिना किसी अनुमति के सीना ताने खड़े थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि विज्ञापन विंग के अधिकारी इतने समय तक इन पर कार्रवाई करने से क्यों परहेज करते रहे? बार-...