आगरा, जून 9 -- आसमान से आग बरस रही है। इंसानों के साथ पशु पक्षी और पेड़ पौधे भी झुलस रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर में पानी का छिड़काव बढ़ा दिया है। पेड़ पौधों में सुबह और शाम को पानी छिड़काव किया जा रहा है। चौराहों पर हरे कपड़े से छांव का जो इंतजाम किया है, उसी तरह की व्यवस्था नगर निगम परिसर में भी की गई है, जिससे वहां आने वाले फरियादियों को धूप से राहत मिल सके। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने बचाव के इंतजाम पहले ही शुरू कर दिए थे। शहर में बड़ी संख्या में प्याऊ लगवाई गई हैं। चौराहों पर ग्रीन कवर की व्यवस्था की है, जिससे लाल बत्ती होने के दौरान दोपहिया चालक, पैदल यात्रियों को धूप से राहत मिल सके। नगर निगम परिसर में भी यह व्यवस्था की गई है। शहर में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। नगर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.