मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम में विकास कार्यों और पार्षदों की भूमिका को सशक्त बनाने को लेकर निर्वाचित पार्षदों ने सामूहिक रूप से विशेष बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की है। इस संबंध में महापौर को पत्र सौंपा गया है। पत्र में बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 48 की उपधारा (2) का हवाला देते हुए दो प्रमुख एजेंडों पर विचार के लिए बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है। पार्षदों का कहना है कि वर्ष 2023 के नगर निगम चुनाव के बाद भी सभी वार्डों में अपेक्षित और समानुपातिक विकास नहीं हो पाया है। बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण पार्षदों को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पार्षद निधि के गठन तथा छोटी योजनाओं के विभागीय क्रियान्वयन से विकास को गति मिल सकती है। पार्षद राजेश कुमार मंडल, अनिसुर्र रहमान, पप्पु कुमार, माला...